फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामकोला पुलिस ने रोआरी गांव निवासी युनूस अंसारी के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के अरुण कुमार राय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर युनूस अंसारी के फेसबुक खाते से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। टिप्पणी पोस्ट किए जाने के करीब 38 मिनट बाद हटा दी गई। हालांकि तब तक एक हजार से अधिक लोग उसे देख चुके थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्रदेव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें