फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में चार पर प्राथमिकी

Thu, 15 Jan 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेला नरहवा में खेत में फसल को हुए नुकसान पहुंचाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मेला नरहवा निवासी सीमा पुत्री हरिवंश की तहरीर के अनुसार, 8 जनवरी को गांव के अमावस, चन्दा, संतोष, भान सहित अन्य लोगों ने उनके खेत में लगी गोभी, मिर्च, समेत अन्य फसल व आम के पेड़ को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर पीटा भी, जिससे वह घायल हो गई। थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें