पटहेरवा। बिजली उपकेंद्र फाजिलनगर के जेई ने कस्बे के पिता-पुत्र पर ट्रांसफाॅर्मर का जंपर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। जेई अजीत कुमार ने तहरीर में बताया कि धनौजी रोड पर ट्रांसफाॅर्मर लगा है। कस्बे के विजय जायसवाल और उनके पिता हरिशंकर जायसवाल ने बांस से मारकर दो ट्रांसफार्मर का जंपर तोड़ दिया है। इससे करीब 40 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हुई। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद