छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के बलुवा टोला निवासी कमल यादव और पनियहवा निवासी जवाहिर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दोनों के परिजनों को बृहस्पतिवार को दोपहर एसडीएम ऋषभ पुंडीर की मौजूदगी में विधायक विवेकानंद पांडेय ने कृषक दुर्घटना बीमा के तहत मिलने वाले पांच लाख का चेक दिया। इस दौरान प्रमुख रूप नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल धीरज शुक्ला, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, अरविंद पांडेय मौजूद रहे।