फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सी-विजिल एप पर दर्ज कराएं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Thu, 28 Mar 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित जिले का कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। इस एप पर दर्ज शिकायत का सौ मिनट के भीतर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता 16 मार्च से प्रभावी है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए सी-विजिल एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से जिले का कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल यूजर समेत दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। उसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। इसके बाद यूजर को फोन नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी प्राप्त होगी। ओटीपी दर्ज करने के बाद यूजर को नाम, पता, राज्य, जिला विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। इसके बाद वेरीफाई पर क्लिक करना होगा। एप के होम पेज पर फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे।
एडीएम ने बताया कि मोबाइल से प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। एप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां शिकायत या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो उसकी लोकेशन भी भेज सकते हैं। इस एप के माध्यम से मतदाता चुनाव में निगरानी रख सकते हैं। यदि शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नंबर देते हैं तो शिकायतकर्ता एप के जरिए की गई शिकायत की निगरानी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें