फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मामूली विवाद में मारपीट, छह घायल

Sun, 01 Sep 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जाता है कि एक पक्ष की ओर से दरवाजे पर बालू रखा गया था। तभी एक मुर्गी वहां पहुंची और बालू को छींटने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर बाजार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर डॉयल 112 पुलिस मौके पर गई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें