फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

Sat, 03 Feb 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन टोला मडुवाडीह में जमीन विवाद में शुक्रवार सुबह मारपीट हो गई। सरोज देवी (35) पत्नी दिनेश, राजपति (60) और निर्मला देवी (35) पत्नी अशोक बुरी तरह घायल हो गईं। उनका इलाज पीएचसी दुदही में चल रहा है। सरोज देवी ने बताया की उनकी फूस की झोपड़ी है। पीड़िता को सरकारी आवास का पैसा मिला है, वह पक्का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए गए और मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला बंजर की जमीन पर कब्जा जमाए है और उस जमीन पर उनका पट्टा है। महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मियी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें