फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए मारपीट, प्रदर्शन

विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जमीन के लिए मारपीट, प्रदर्शन
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। उनको थाने ले जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने तहसील परिसर में भी प्रदर्शन किया। इस मामले में चार लोगों का शांति भंग में चालान करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में शिव मंदिर के लिए लगभग एक एकड़ जमीन है। यह सरकारी अभिलेख में किसी तीसरे के नाम से बताई जा रही है। मंदिर के पूर्व पुजारी स्वर्गीय अयोध्या साधू के परिजन इस जमीन को अपनी निजी संपत्ति बताते हैं। गांव के कुछ लोगों ने भी इस विवादित भूमि के कुछ हिस्से पर घर बना लिया। शेष जमीन पर भी लोग अधिकार जताने लगे। सावन में जब महिलाएं पूजा करने गई तो लोगों ने निजी संपत्ति बताकर उनको रोक दिया। यह मामला सामने पर पुलिस ने पंचायत बुलाकर बची हुई जमीन पर गांव के लोगों की मदद से तारबंदी करा दी, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसीलदार दिनेश कुमार हल्का लेखपाल के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे। इससे जुड़े सभी पक्षकारों को थाने पर बुलाया। उनके गांव से बाहर जाते ही दो पक्षों के लोग भिड़ गए। इसमें प्रधान के पिता सीताराम, कांति देवी, फूलमति, चंपा आदि चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके विरोध में प्रधान के पिता सीताराम की अगुवाई में गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें हटाया और चार लोगों को शांति भंग में पाबंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की नाराजगी देखकर शाम को एसडीएम कोर्ट ने चारों को जमानत दे दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि जमीन मंदिर के नाम नहीं है। दोनों पक्ष इसे स्वाभिमान का विषय बना लिए हैं। इस मामले में उचित कदम उठाया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान कहा कि चार लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें