अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी एक महिला ने अपने पट्टीदार के उपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे पट्टीदार रामसजन, वंदना व चांदनी जमीनी विवाद को लेकर 16 नवंबर दिन में करीब 11 बजे गाली गुप्ता देते हुए मुझे मारने पीटने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।