फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आर्केस्ट्रा में डांस करने को लेकर मारपीट, युवक को घोंपा चाकू

Fri, 08 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी पार शिवपुर गांव में बुधवार की रात देर रात आर्केस्ट्रा देखने में डांस के दौरान दो गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। शिवपुर गांव के एक युवक को मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रह है।
विज्ञापन

खडडा थाना क्षेत्र के गंडक नदी पार के उस पार शिवपुर गांव में बुधवार की रात बिरजा निषाद के यहां लड़की की बारात आई थी। बारात में आरकेस्ट्रा आया था। आकेस्ट्रा देखने महराजगंज जिले के सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के नौकाटोला गांव से भी युवक आए थे। आकेस्ट्रा में डांस करने और फरमाइशी गीत को लेकर शिवपुर और नौकाटोला गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान शिवपुर गांव निवासी राहुल मुसहर 19 के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू मारने वाले युवक को गांव वालों ने दबोच लिया और चाकू छीनकर उसकी पिटाई करने लगे, जबकि बाकी युवक भाग निकले। सूचना पर खड्डा थाने के शिवपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर थाने चले गए, जबकि चाकू लगने से घायल राहुल को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर डॉक्टरों ने कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें