फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, 12 पर केस

Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम के माधोपुर टोले में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर महिला सहित करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट सहित बलवा का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम मे पुराना जमीन को लेकर 20 अगस्त को राजकिशोर और किशनावती देवी के बीच मारपीट हुई थी। इसमें राजकिशोर, जितेंद्र, संजय, सूरज, लक्की, हिमांशु, नवजीवन और दूसरे पक्ष के किशनावती, शिवनाथ, विद्यावती देवी, गुड़ीया, हीना, अनारकली के बीच जमीनी विवाद लेकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें