फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाली विवाद में मारपीट, तीन पर केस

Tue, 29 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर खुर्द निवासी अजय कुमार ने अपने पड़ोसी के उपर नाली विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अजय कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि हमारे पड़ोसी सोनू पासवान, आर्यन व अंकित पासवान रविवार को दिन में करीब दो बजे नाली विवाद को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू पासवान, आर्यन व अंकित पासवान के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें