फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में हुई मारपीट, चार लोग घायल

Mon, 11 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मल्लूडीह क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव के गुरुमिहया माफी टोला में जमीन विवाद को लेकर रविवार को पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया और पांच लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन

गुरुमिहया गांव के रमेश यादव और फेंकू यादव के बीच हुए बंटवारे के बाद दीवार खड़ी की जा रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इन दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इसमें फेंकू यादव (65), रमिता (28), सुगंधी (19) व अर्चना (17) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल लोगों को एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर फेंकू और रमिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मारपीट के आरोप में पांच लोगों को थाने लाया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें