अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी अशोक कुमार यादव व मणिचन्द वर्मा के बीच पिकअप गाड़ी के टायर को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों को चोटे आई थीं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में दोनों पक्ष पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दूबे ने बताया कि दोनों पक्ष के तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।