कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर रविवार को एक दुकान पर सामान खरीदने के दौरान मूल्य को लेकर दुकानदार और ग्राहक में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
नगर के वार्ड 22 अवैधनाथ नगर डुमरी निवासी तैयब अंसारी नगर के गोला बाजार स्थित सुमित जायसवाल के हार्डवेयर की दुकान से समान खरीदने गए थे। वहां मूल्य को लेकर कहासुनी होने लगी। उसी दौरान दुकानदार और तैयब में मारपीट हो गई। तैयब गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उनको सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।