फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक में टक्कर के बाद मारपीट, कार को पहुंचाई क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शहर के छावनी मुहल्ले में एक कार से बाइक में टक्कर हो गई। उसके बाद कार के सुभाष चौक पहुंचने पर कुछ लोगों ने घेरकर चालक से झगड़ा किया तथा कार के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद मारपीट करने वाले लोग भाग गए। रात में कार चालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि शहर के छावनी मुहल्ले में शाम को एक युवती बाइक चला रही थी। पीछे एक व्यक्ति बैठा था। पीछे से परिवार लेकर आ रहे चालक की कार से बाइक में टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद चालक कार लेकर आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सुभाष चौक पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चालक के साथ झगड़ा किया। कार के शीशे भी तोड़ दिए। उसके बाद भाग गए। रात में पुलिस को कार चालक ने तहरीर दी। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद से घटना की छानबीन की जा रही है। बाइक सवार युवती और अन्य लोगाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें