उजारनाथ। जवार भैंसहा के पास मीर माइनर शनिवार की देर रात को टूट गई। इससे जवार भैंसहा मोगलपुरा के किसानों की कई एकड़ गेहूं, सरसों और मटर के खेत में पानी भर गया। लोगों ने कहा कि विभाग ने बिना नहर सफाई कराए ही पानी छोड़ दिया है। इसके चलते नगर टूटी है।
जवार भैंसहा गांव के पास मीर माइनर नहर के टूटने से गांव के मुनीर आलम, हीरालाल खरवार, राहुल, कामोद, राजेंद्र, छटहु, कांता, शहीद, सतेंद्र, सोनू, शिब्बू, राजेंद्र खरवार, खुर्शेद, सोना, भरत, सहाबुद्दीन, नियामत, विनोद, राकेश शुक्ला, रफीक अली, गुलाब, सिकंदर, मुंशरिम, शंकर पटेल, मुल्लाद्दीन, खजांची, गोरख, असलम अंसारी, नसरुद्दीन, अशोक, बालिस्टर ने बताया कि शनिवार की रात में मीर माइनर नहर टूटने से फसल नुकसान हो गई है। गांव के लक्ष्मण गुप्ता, रामप्रवेश शर्मा, विनय श्रीवास्तव, इंद्रजीत, सुनील फुलेना गुप्ता, इसहाक अंसारी, नथुनी यादव, विभूति गुप्ता, नंदलाल, मलख यादव, योगेश गुप्ता, कपिलदेव यादव, वृजेश कुशवाहा ने सिंचाई विभाग पर आधी अधूरी सफाई कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामायन पांडेय ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिली है। जेई और ठेकेदार को भेज कर टूटी हुई नहर को ठीक कराया जाएगा।