पडरौना। एसपी कार्यालय में बृहस्पतिवार को कई स्कूलों की छात्राएं पहुंचीं। छात्राओं ने पुलिस अफसरों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। जिला मुख्यालय के नजदीक संचालित कॉलेजों की छात्राओं का एक समूह एसपी कार्यालय पहुंचा। छात्राओं ने बारी-बारी से एसपी केशव कुमार व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा। अफसरों ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपहार दिया। संवाद