फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौ किलो नेपाली गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पश्चिमी चंपारण में पकड़ी गई, पडरौना की रहने वाली
विज्ञापन

-पुलिस ने गांजा की कीमत 3.60 लाख बताया,
-रैकेट में शामिल सात महिला और युवतियों का नाम पुलिस को बताया

खड्डा। नेपाली गांजा के साथ बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस ने पडरौना नगर की एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कई महिलाओं का नाम उजागर हुआ है। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इस रैकेट में शामिल अन्य महिला तस्करों की तलाश में बिहार पुलिस जुटी है।
कुशीनगर का पड़ोसी जिला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना की पुलिस ने जांच के दौरान एक महिला को नौ किलो गांजा के साथ ननोसती चौक से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में बरामद हुए गांजा नेपाल का है। इसकी कीमत 3.60 लाख बताई जा रही है। बिहार पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान पडरौना नगर के रश्मि देवी के रूप में किया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुई महिला ने पडरौना नगर की सात महिला और युवतियों का नाम बताया है, जो मादक पदार्थों की तस्करी करती हैं। कुछ दिन पूर्व खडडा पुलिस ने दो युवतियों को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करों ने मादक पदार्थों की तस्करी का तरीका बदल दिया है। गांजा तस्कर पुरूषों के बजाए महिलाओं को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बाबत पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के एसओ अभय कुमार ने बताया है कि पडरौना नगर की रहने वाली महिला को नेपाल से गांजा की खेप यूपी लेकर जाते वक्त गिरफ्तार किया गया। इस रैकेट में शामिल अन्य महिलाओं का नाम सामने आया है। उन महिला तस्करों पर नजर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें