गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के आसपास गेहूं की मड़ाई करते समय महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य थ्रेशर की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की पतासी देवी (55) पत्नी पहवारी शरण गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे के आसपास अपने पुराने गांव कुबेरा भुआलपट्टी में गेहूं की मड़ाई करने गई थीं। पतासी की साड़ी थ्रेशर में फंस गई। आसपास के लोगों ने थ्रेशर बंद कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे। तभी उनकी मौत हो गई।