फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे और पुलिस की प्रताड़ना से तंग पिता ने पी लिया कीटनाशक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले गांव की युवती को भगा ले गया, अब मांग रहा संपत्ति में हिस्सा
विज्ञापन

- बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दो बेटों संग पिता को हवालात में डाला
- आरोप पांच हजार लेने के बाद छोड़ी कुबेरस्थान थाने की पुलिस
पडरौना। बसंतपुर पीपराजी टोला निवासी इश्तियाक अंसारी ने अपने बेटे और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार को कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इश्तियाक का आरोप है कि एक महीने से बेटा पुलिस की मदद से लगातार परेशान कर रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं बेटे की तहरीर के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलाने की बात कह रही है।
कुबेरस्थान के बसंतपुर के पीपराजी टोला निवासी इश्तियाक अंसारी पुणे में रहकर मजदूरी करते हैं। इश्तियाक के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। करीब छह माह पूर्व इनका बड़ा बेटा आफताब अंसारी इलाके एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। वह कसया में किराए के मकान में रहने लगा था। यह मामला पुलिस तक पहुंचा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



संपत्ति में मांगा हिस्सा, थाने में की शिकायत
इश्तियाक के परिजनों के मुताबिक एक महीने से आफताब परेशान कर रहा है। वह संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है। शनिवार को इश्तियाक पुणे से वापस घर पहुंचा। वह स्नान कर रहा था। इसी बीच मोबाइल पर कुबेरस्थान थाने के सिपाही की कॉल आई। सिपाही ने उसे तत्काल थाने आने को कहा। इश्तियाक अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ थाने पहुंचा। वहां दो सिपाही मिले। जो आफताब को हिस्सा देने के लिए कह रहे थे। इश्तियाक ने बताया कि अभी मेरी मां और दादी जिंदा हैं, मेरे नाम से जमीन नहीं है। मैं कहा से इसे हिस्सा दे दूं।

सिपाहियों ने तीनों को डाला हवालात में
इश्तियाक की बात सुनकर दोनों सिपाही नाराज हो गये। इश्तियाक व उसके दोनों को हवालात में बंद दिया। आरोप है कि देर शाम को पांच हजार रुपये लेकर तीनों को छोड़ा गया। वहीं हिदायत दी कि बेटे को घर में रख लो। दोबारा शिकायत मिली तो केस दर्ज कर जेल भेज दूंगा। रविवार की रात करीब 11 बजे आफताब अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज देने लगा। उस दौरान पुलिस को भी आफताब ने फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं आई और वह वापस चला गया।
विज्ञापन



बेटे की हरकत से बेटी की शादी की सताने लगी चिंता
परिजनों के मुताबिक आफताब की हरकत के कारण इश्तियाक को बेटियों की शादी की चिंता सताने लगी। उसने आफताब के जाने के बाद घर में रखा सब्जी पर छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया। कुछ देर तक दरवाजे पर बेसुध पड़ा रहा। उसे इस हालत में देख परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां होश आने के बाद उसने कीटनाशक पीने की बात कही। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि युवक और युवती निकाह कर लिए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया गया था। बातचीत के दौरान घर में एक कोठरी देने के लिए सभी लोग सहमति हुए। इस पर सुलहनामा कराया गया। किसी सिपाही के रुपये लेने और जहर खाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें