फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोहदों की छींटाकशी से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, घर में घुसकर की छेड़खानी

Sun, 01 Oct 2023 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है छात्रा
विज्ञापन



पडरौना। शोहदों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इसके बाद एक शोहदे ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर घरवालों की पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
कसया थाना के एक गांव की रहने वाली किशोरी 9वीं की छात्रा है। स्कूल जाते समय गांव के दो युवक रास्ते में उसके साथ छींटाकशी करते थे। इससे तंग आकर छात्रा ने घरवालों को जानकारी दी। घरवालों ने स्कूल जाने से मना कर दिया। 10 दिन से वह स्कूल नहीं जा रही थी। उसके बाद एक युवक छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज करने लगा। छात्रा ने यह बात अपने चाचा को बताई। चाचा ने फोन किया तो युवक अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन

उसके बाद चाचा के मोबाइल पर छात्रा से बात कराने के लिए मैसेज करने लगा। शुक्रवार को छात्रा घर पर अकेली थी। इसकी जानकारी होने पर घर में घुसकर युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं आ गई। उसके बाद युवक भाग गया।
विज्ञापन

छात्रा के घरवाले उलाहना देने गए तो युवक और उसके घरवालों ने मारपीट की। आरोप है कि छेड़खानी करने वाला युवक सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा की अश्लील फोटो अपलोड कर दिया। पुलिस इस मामले में विकास, मासूम, गमलावती, अजय की पत्नी, दुर्गेश की पत्नी, हरिश्चंद्र की पत्नी समेत 9 लोगों पर बलवा, छेड़खानी, आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें