फाजिलनगर। एक अगस्त को अपने बेटे बेटी के साथ गायब हुई महिला को पुलिस ने बुधवार की शाम को गोरखपुर से बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के प्रताड़ना से घर छोड़ कर गई थी। अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोप झूठा निकला।
कस्बे के गंडक कालोनी निवासी स्वतंत्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था की मेरी पत्नी प्रीती सिंह बेटे दिव्याशु तथा बेटी दीपशिखा के साथ गायब हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों के तलाश में जुट गई। इसके बाद इन्होंने पुलिस फोन से फिरौती मांगे जाने की बात कहकर आरोप लगाया कि पत्नी व बच्चों का अपहरण हो गया है। पुलिस ने जेब उस नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि वह नंबर किसी जालसाज का है। इस दौरान बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों गोरखपुर में हैं। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि महिला और बच्चों को बरामद कर लिया गया है। महिला ने बताया है कि आए दिन पति के झगड़ने और प्रताड़ना से एक परिचित के यहां अयोध्या चली गई थी। वहां से लौट रही थी कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बरामद कर लिया।