फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुल का पाया टूटने से दुर्घटना की आशंका

Tue, 06 Feb 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पांडेय पट्टी नाला पर बने पुल का पाया टूट गया है। इससे राहगीरों को दुर्घटना की अशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पिपरा कनक के टोला हसनपुरा गांव के पास से गुजरे पांडेय पट्टी नाला पर बने पुल का पाया बरसात में टूट गया। क्षेत्र के जियाउल रहमान, मेराज अहमद, कामोद यादव आदि ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के परवेज अली, क्यूम सिद्दीकी, भुटेली यादव, जयनरायन गुप्ता, जफरुदीन अली, शमशुल होदा, नौशाद अली आदि ने पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की। इस संबंध में बाढ़ खंड एई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं था। इसकी जांच कर मरम्मत या पुन: निर्माण की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें