फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निचलौल को हराकर फाजिलनगर के जीता उद्घाटन मैच

Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत के किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मथौली कप का उद्घाटन करते रामकोला विधायक व
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित किसान इंटर कॉलेज के खेल परिसर में बृहस्पतिवार को मथौली क्रिकेट कप शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में निचलौल और फाजिलनगर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें फाजिलनगर की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में फाजिलनगर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निचलौल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाजिलनगर की टीम ने 11 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। इस दौरान प्रिंस जायसवाल, अदालत प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, रामकृपाल यादव उर्फ धमारी, बृजेश उपाध्याय, प्रमोद उर्फ टेंपू जायसवाल, कृष्ण मद्धेशिय, प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें