फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिपराइच को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची फाजिलनगर की टीम

Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के मोरवन गांव के खेल मैदान में चल रही 20-20 मंडल स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में शुक्रवार को फाजिलनगर और पिपराइच के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फाजिलनगर की टीम ने पिपराइच को 16 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन

फाजिलनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में कुल 154 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पिपराइच की टीम ने 15वें ओवर में महज 138 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस रोमांचक मुकाबले में मैन आफ द मैच का खिताब 52 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले फाजिलनगर टीम के अतुल्लाह को मिला।
इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, राहुल सिंह, लोरिक यादव, बन्टी राव, पवन यादव, ऋषी, लक्की, प्रियांशु, धनंजय सिंह, दीपक, फिरोज, शिव प्रताप चौबे, भोलू, शकील, आकाश, सोहन, शंकर गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें