बनकटा बाजार। शंभु शरण शाही स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की तरफ से फरेंदहा में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें शनिवार को फरेंदहा और फाजिलनगर के बीच खेला गया। फाजिलनगर ने फरेंदहा को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फरेंदहा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में 14 ओवर में 155 रन पर टीम आउट हो गई। इसमें अभिषेक ने पांच छक्के और पांच चौके की मदद से 20 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं, विपिन ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाजिलनगर की टीम ने मात्र 12 ओवर में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि विनोद शाही और राजन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान हरेश गौंड, अभिषेक पटेल, अनिल पटेल, दिलीप कुमार, प्रिंस, सुनील आदि मौजूद रहे।