फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस साल की बालिका से चार बच्चों के पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 01 Oct 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल संवाद
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी

तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को चार बच्चों के पिता ने अपने ही गांव की 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात उसी गांव के चार बच्चों के पिता ने बगल के घर में अकेली सो रही बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी उसे किसी को कुछ बताने से मना करने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

अपने बेटे का इलाज कराने कई दिनों से जिला अस्पताल में रह रही बालिका की मां शुक्रवार को जब घर पहुंची तो बालिका ने रोते हुए आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर वह दंग रह गई। मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हरकत में आई तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने आरोपी को गांव से दबोच लिया। साथ ही केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मां की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस बालिका का कलमबंद बयान व चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें