फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच बच्चों का पिता सरहज को लेकर फरार, साले ने दी तहरीर

Sun, 15 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में है उसकी ससुराल
विज्ञापन


समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी सरहज को लेकर पांच बच्चों का पिता फरार हो गया है। उसके साले ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र में हुई है। उसके पांच बच्चे हैं। उसका साला विदेश में नौकरी करता था। उसकी गैरमौजूदगी वह आरोपी ससुराल आता-जाता था। धीरे-धीरे उसके साले की पत्नी से नजदीकी बढ़ गई। इधर एक माह पूर्व उसका साला विदेश से घर आ गया। फिर भी उसका बहनोई आता-जाता था। साले को शक होने पर उसने पत्नी से पूछताछ की। जिस पर दोनों में मारपीट हो गई। जब इस बात की जानकारी आरोपी को हुई तो वह 12 अक्तूबर को अपने ससुराल आया तथा रात में सरहज को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी और साले ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। शनिवार को साले ने पुलिस को तहरीर देकर इस बारे में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें