फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया पिता का हत्यारोपी

Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पिता की हत्या का आरोपी अभिमन्यु गिरफतार।संवाद
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला में हुई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला में 24 जून की रात अपने पिता की पिटाई कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को सीजेएम के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हत्यारोपी की बहन वादिनी दीपू सिंह पत्नी अमित सिंह, जो पटहेरवा थाना क्षेत्र के नदवा विशुनपुर गांव की निवासी है, उसने थाने में तहरीर दी थी। दीपू सिंह का आरोप था कि उनके पिता बादशाह राय पुत्र ब्रह्मा राय अपने पुत्र अभिमन्यु सिंह के कृत्यों से आजिज आ गए थे। इसलिए उन्होंने करीब एक माह पूर्व अपनी पुत्रवधू व पौत्रों के नाम से अपनी संपत्ति वसीयत कर दी थी।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर अभिमन्यु आएदिन उनसे मारपीट करता था। दीपू सिंह के मुताबिक 24 जून की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने पिता बादशाह राय को लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

दीपू सिंह की तहरीर के आधार पर तुर्कपटटी थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने में प्रयुक्त होने वाली हसिया भी बरामद कर ली। पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी अभिमन्यु को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से न्यायालय ने हत्यारोपी को सात जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें