मथौली। अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर टोला कन्हौली निवासी राजन करीब दो वर्ष पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। वहां करंट की चपेट में आने से करीब एक माह पहले उनकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी बड़े भाई अजय सिंह को घटना के बाद ही मिल गई थी। लेकिन, पिता फुलेना सिंह को नहीं बताया गया था। रविवार को जानकारी हुई तो सदमे से उनकी मौत हो गई। संवाद