फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मासूम की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बेटे की हत्या के आरोपी सलमान गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मासूम की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सलमान पुत्र रज्जाक (निवासी जनपद हरदोई) अपनी पत्नी के बार-बार बिना बताए मायके चले जाने से काफी नाराज रहता था। इसी रंजिश में 27 अप्रैल की रात सलमान नशे की हालत में अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा। जब पत्नी ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने अपने ही छह माह के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी सलमान को तरयासुजान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें