पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक पिता-पुत्र पर घर में घुसकर मारपीट और अपशब्द बोलने आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। गांव के पारस सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 17 दिसंबर को रात नौ बजे भोजन कर रहे थे। उसी दौरान पट्टीदार बलिराम और उनका पुत्र दीप घर में घुस गए और अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।