पिपरा कनक। क्षेत्र के माइनरों व नहरों में पानी नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। शुक्रवार को करमहा माइनर में पानी नहीं छोड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने जोगिया में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने तत्काल माइनर में पानी छोड़ी जाएं ताकि धान की रोपिया हो सके। किसानों ने कहा कि पिछले वर्ष से माइनर में पानी कभी हेड से टेल तक नहीं पहुंचा है। पानी नहीं आने से अभी तक धान की रोपाइ नहीं हुई है। इस मौके पर किसान कौशल किशोर सिंह, अभय कुमार, पंकज गुप्ता, मुलायम गौड़, रामप्रवेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।