फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
टेकुआटार। यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। बुधवार को सुबह समिति पर आए किसान खाद न मिलने से नाराज होकर सिधावे सहकारी समिति पर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द खाद उलब्ध कराने का आश्वासन दिया।रामकोला ब्लॉक के सिधावे सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों ने सचिव शुभनारायन राव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि सचिव समय से कभी आते नही है। निर्धारित मूल्य से ज्यादा यूरिया खाद का दाम लेते हैं। कोई किसान पूछ दे तो विवाद करने लगते हैं। पांच दिन पूर्व सचिव और किसानों के बीच खाद वितरण के दौरान विवाद भी हुआ था। आरोप है कि सचिव अपने रिश्तेदारों व चहेतों को खाद पहले दे देते हैं उसके बाद ही वितरण करते हैं। किसान सुबह गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम पर ताला लटका हुआ था,इसमे किसान नाराज हो कर नारेबाजी करने लगे। किसान अजय कुमार, रामाश्रय, सुरेश, जयराम, किशोरी, सरफराज, सलामत, फिरोज, शोहराब, इसरार, मंजू देवी, कलावती देवी, सरोज, शिला देवी, सीमा देवी, लगनी देवी, मराछी देवी का कहना है का सचिव के खराब व्यवहार से खाद के लिए आने वाले किसानों से विवाद हो रहा है। किसान सुबह से ही खाद के लिए कतार में खड़े थे, लेकिन गोदाम नहीं खुला। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह से मोबाइल पर बात किया। जल्द ही समिति पर खाद पहुंचने की बात जिला कृषि अधिकारी कहा। जिला एआर कुशीनगर नीरज कुमार गोंड ने कहा कि बहुत जल्द ही यूरिया की रैक आ रही है पूरे जनपद में यूरिया की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें