फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित होंगी किसानों की समस्याएं : डीएम

Thu, 22 Aug 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में छोटेलाल सिंह ने केन यूनियन पडरौना में बनाए गए अस्थायी टेंपो और ई-रिक्शा स्टैंड को हटाने की मांग रखी। महेंद्र मणि त्रिपाठी ने वन विभाग से पौधरोपण पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी मांगी। सुप्रिय अशोक मालवीय ने खड्डा में केले की फसल के मुआवजे से वंचित कृषकों की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग रखी। रामानंद तिवारी ने गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान करने का अनुरोध किया। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने कहा कि जिले के सभी पात्र किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। कप्तानगंज चीनी मिल के विषय में डीएम उमेश मिश्र ने किसानों को आश्वस्त किया कि मिल से संबंधित किसानों का कोई भी नुकसान नहीं होने देंगे। मिल को पुनः चालू कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें