फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोटा अनाज उगाने के लिए किसानों को किया प्रेरित

Thu, 30 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत तुर्कपट्टी स्थित गुप्तकालीन सूर्यमंदिर के पास देवताल सरोवर परिसर में बुधवार को दो दिवसीय किसान मेला शुरू हुआ। पहले दिन किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि भोजन की थाली में श्रीअन्न का प्रयोग व्यक्ति को निरोग व स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। इसलिए सभी किसानों को मोटे अनाज जैसे बाजरा, टांगुन, कोदो, सावां, ज्वार, बाजरा और मक्का आदि की खेती करनी चाहिए। इसकी बुआई करने वाले किसान आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम को भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौया, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. समशेर शाही आदि ने संबोधित किया। अंत में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जलालुद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान विद्याधर ओझा, शैलेंद्र तिवारी, अमित राय, वीरेंद्र शाही, भारतभूषण राय, रामेश्वर शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें