फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के सोहनपुर गायघाट स्थित ढाड़ा चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र पर शुक्रवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने तौल केंद्र पर घटतौली करने और गन्ने का तौल नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र मे ढाड़ा चीनी मिल का गन्ना तौल केंद्र सोहनपुर गायघाट में संचालित हो रहा है।यहां गायघाट, सोहनपुर, नाहरछपरा, इनरहीं, पटेरा आदि गांव के किसान गन्ना तौल होता हैं। प्रदर्शन कर रहे संजय कुशवाहा, ओमप्रकाश चौहान, प्रदीप यादव, गिरजेश कुशवाहा, जितई, विश्वनाथ, विनय आदि किसानों ने कहा कि तौल केंद्र पर घटतौली की जा रही है। इसका विरोध करने पर तौल बंद कर दिया गया है। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे गन्ना सचिव देवेंद्र पांडेय ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में केन मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि किसानों के हंगामे की सूूचना मिली है। इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसानों की समस्या का समाधान कराया जायगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें