मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जटहा बाजार समिति पर सोमवार को सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। सुबह जब वितरण शुरू हुआ तो अधिक भीड़ और हंगामे के कारण सचिव ने वितरण को रोक दिया। किसान लंबी लाइन लगाने के बाद मायूस होकर वापस व्यवस्था को कोसते हुए लौट गए। सचिव धनंजय पांडेय ने बताया कि जटहा समिति पर किसानों की भारी भीड़ जुट गई और खाद लेने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे। जिसके कारण वितरण करना संभव नहीं था। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण करना संभव है।