फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत की रखवाली कर रहे किसान से मारपीट, चार पर केस

Mon, 13 May 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी एक किसान को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खेत की रखवाली करते समय जान मारने की नियत से एक महिला समेत चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित का इलाज रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शनिवार की देर शाम किसान की पत्नी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी निवासी भरत मिश्रा (65) रोज की तरह शुक्रवार की रात अपने मक्के के खेत की रखवाली कर रहे थे। पुरानी रंजिश में गांव के ही नगीना प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद, हरिओम प्रसाद समेत एक महिला ने रात करीब आठ बजे जान मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपियों की पिटाई से वह घायल हो गए। किसान के शोर मचाने के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट में घायल किसान को इलाज के लिए परिजन सीएचसी तमकुहीराज लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां रविवार को भी घायल का उपचार जारी रहा। वहीं, इस मामले में शनिवार की देर शाम पीड़ित की पत्नी ज्ञान्ती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें