फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। मलुकही में शनिवार शाम को करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के भेज दिया। मलुकही निवासी 35 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राजधारी सिंह शनिवार की शाम टुल्लू पंप स्टार्ट करने गए। उसी दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छोटे भाई संजय सिंह ने लोगों की मदद से उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के मुताबिक छोटे भाई संजय सिंह ने बताया कि टुल्लू पंप स्टार्ट करते दौरान करंट की चपेट में आने से महेंद्र सिंह की मौत हो गई। तीन भाई में महेंद्र सिंह मझले थे। बड़े भाई जिऊत सिंह और छोटे संजय सिंह है। तीनों अलग- अलग रहते हैं। पीड़ित पत्नी सीमा सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके साथ पत्नी सीमा, छह वर्षीय पुत्री अंशिका, चार वर्षीय पुत्र अनिकेत और 60 वर्षीय बूढ़ी मां रामबासी देवी रहती थी। महेंद्र खेती करके परिवार का खर्च उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें