फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में कूदकर किसान ने दी जान, सिपाहियों पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में सोमवार को एक किसान ने नदी में कूदकर जान दे दी। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद नदी से शव निकाला गया। किसान के बेटे का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सोशल मीडिया पर इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने सीओ को जांच का आदेश दिया है। वहीं विशुनपुरा पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे दो भाइयों के बीच का विवाद बताया है।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी महेश्वर गिरी (58) खेती करते थे। भाई राजकिशोर गिरी से उनका जमीन का विवाद चल रहा था। 4 अगस्त को महेश्वर घर से कहीं चले गए थे। उनके बेटे ऋषिकेश ने पिता को साजिश के तहत गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। 10 अगस्त यानी शनिवार की शाम महेश्वर घर लौट आए तो बेटा उन्हें लेकर प्रधान के घर गया। प्रधान ने फोन कर इसकी जानकारी हल्का सिपाही को दी। सिपाही ने रविवार को सुबह करीब 10 बजे थाने पर बुलाया लेकिन महेश्वर नहीं गए। शाम को दो सिपाही बाइक से महेश्वर के घर पहुंचे। बेटे ऋषिकेश और परिवार की महिलाओं का आरोप है कि घर पहुंचे सिपाही महेश्वर को अपशब्द बोलने लगे और पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर चले गए।

बेटे ऋषिकेश का आरोप है कि इसके बाद महेश्वर घबरा गए और उन्होंने रात में भोजन नहीं किया। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह नदी के किनारे पहुंचे। पेड़ में गमछा बांधा, लुंगी और चप्पल पेड़ के नीचे रखकर नदी में कूद गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग भी पहुंचे। करीब चार घंटे गोताखोरों के प्रयास के बाद शव मिला। मौके पर आरोपी सिपाही भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


00
शुरुआती पूछताछ में दो भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मृतक के परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच के लिए सीओ को निर्देश दिए गए हैं। जांच में सिपाही दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अभिनव त्यागी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें