फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैज्ञानिक तकनीक से करें खेती, होगा लाभ

Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। ब्लॉक परिसर में शनिवार को दो दिवसीय रबि कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को वैज्ञानिक तकनीकि पर खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि जैविक खेती करने से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त हो सकता है। गन्ना वैज्ञानिक डाॅ. विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि रबि की फसलों में खर पतवार नियंत्रण के लिए जिप्सम के प्रयोग, पराली जलाने से होने वाली हानियों व मृदा परीक्षण व गन्ने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की अधिकतर किसान पराली जला देते है जिससे खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। गोष्ठी को पूर्व एडीओएजी प्रमोद कुमार, रामू राव आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें