पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सेवानिवृत एसडीएम महात्मा सिंह को विदाई दी गई। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली का अन्य कर्मचारी अनुकरण करते हैं। महात्मा सिंह अनुशासन के साथ लगातार कार्य करते रहे हैं। उनकी कार्य के प्रति लगन और कर्मठता को प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को आत्मसात करना चाहिए। डीएम ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव, हीरालाल, आशुतोष, परितोष मिश्रा, ऋषण पुंडीर, मोहम्मद जफर, विकास चंद्र, अनिल कुमार यादव, प्रभाकर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद