फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव में नामी हस्तियों का होगा जमावड़ा : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव में नामी हस्तियों का होगा जमावड़ा : विनय
विज्ञापन

- उपमुख्यमंत्री, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
- 15 दिनों तक जिले के 13 पौराणिक जगहों पर होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। इस साल का कुशीनगर महोत्सव भी कई मायनों में खास होगा। छह नवंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। 20 नवंबर को इसका समापन होगा। महोत्सव के दौरान कुशीनगर और देवरिया जनपद के कई स्थलों पर कार्यक्रम होंगे, जिसमें उप मुख्यमंत्री से लगायत अभिनेता और राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे।
यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में इस महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को बांसी धाम पर गंगा आरती से होगा। इससे पहले देश-प्रदेश की कई राजनीतिक व कला जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने वीडियो संदेश के माध्यम से महोत्सव के सफलता की अग्रिम कामना की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कुशीनगर महोत्सव केवल पारंपरिक आयोजन नहीं है। यह कुशीनगर के चतुर्दिक विकास के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, इस पर प्रकाश डालने वाला महोत्सव है।
बिहार सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन, फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव, प्रख्यात गायिका तृप्ति शाक्य, अभिनेत्री पूनम दुबे, अनूप जलोटा आदि ने कहा है कि निश्चित रूप में जो विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, उससे यहां की ऐतिहासिकता, पौराणिकता व आध्यात्मिकता का वर्णन होगा।
विज्ञापन

दुमही गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मंत्री, सांसद व विधायक रहे गेंदा सिंह की 45वीं जयंती को इस बार कुशीनगर महोत्सव यादगार बनाएगा। इस दिन दुमही में कवियों का जमावड़ा होगा। कवि सम्मेलन के साथ खेती-किसानी में गेंदा सिंह के प्रेरणा से आगे बढ़ने वाले प्रगतिशील किसानों को ‘किसान सम्मान’ से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें