फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्तेदारी में गए थे घर वाले, चोर समेट ले गए सामान

Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नगर के एक सूने मकान को चोरों ने मंगलवार की रात खंगाल ले गए। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर गए थे। मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने एक लाख नकदी समेत दस लाख का जेवर चोरी किए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी राम प्रवेश गुप्ता परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को रिश्तेदारी में गए थे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दाखिल हो गए। कमरे में रखी आलमारी, बाक्स को तोड़कर एक लाख रुपये, सोने के तीन हार, तीन नथिया, तीन मंगलसूत्र, सोने की पांच चेन, सोने की 10 अंगूठियां, बर्तन, कपड़े समेत करीब 10 लख का सामान उठा ले गए। बुधवार को सुबह 10 बजे परिवार के सदस्य लौटे तो जानकारी हुई। इस बाबत कप्तानगंज के इंस्पेक्टर राजकुमार बरवार ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें