फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खत्म हुआ पारिवारिक विवाद, एक साथ रहने को राजी हुए दंपती

Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में हुआ पारिवारिक विवाद का निस्तारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायालय के परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के चल रहे एक मुकदमे का मंगलवार को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हो गया। रामकोला थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रहने वाले दंपति खुशीपूर्वक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन

इस गांव की वादिनी सुमन देवी ने अपने पति विजय शर्मा के विरुद्ध भरण-पोषण का वाद दाखिल किया था। यह मुकदमा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के कोर्ट में चल रहा था। मंगलवार को इस मुकदमे को परिवार न्यायालय में मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र कुशीनगर को प्रेषित किया गया। समझौता केंद्र के मध्यस्थतम नरेंद्र कुमार मिश्र व विधिक सेवा प्राधिकरण के सजिव और अपर जिला जज रविकांत यादव की की देख रेख में पति-पत्नी आपसी सहमति जताते हुए दोनों साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद मुकदमा समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें