फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिवार परामर्श केंद्र ने दंपती के बीच कराई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने दंपती में सुलह-समझौता कराया। मंगलवार को थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र के दंपती को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे मनमुटाव और पारिवारिक विवाद के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया। काउंसिलिंग के बाद दंपती ने साथ रहने पर सहमति जताई। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल सुमन पांडेय, रुचि यादव, रीमा, अमन उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें