फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार लेकर थमा दिया फर्जी वीजा, जांच की मांग

विज्ञापन
फर्जी तरीके से बना वीजा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
40 हजार लेकर थमा दिया फर्जी वीजा, जांच की मांग
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच, रैकेट में शामिल हो सकते हैं कई नाम
खड्डा। थाना क्षेत्र में फर्जी वीजा बनाने का रैकेट सक्रिय है। रैकेट के सदस्यों ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये लेकर सऊदी अरब का वीजा दिया था, जो जांच में फर्जी पाया गया है। मामले की सही तरीके से जांच हो तो कई प्रकरण सामने आ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी मंसूर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वरवारतनपुर में वह सैलून चलाता है। उसके भाई बिट्टू अंसारी को सऊदी अरब में सैलून चलाने के लिए वीजा दिलाने का झांसा बगल के गांव के एक व्यक्ति ने दिया। वीजा दिलाने के लिए उसने 75 हजार रुपये की मांग की। मंसूर ने उस व्यक्ति को पासपोर्ट और 40 हजार रुपये दे दिए। बाकी पैसा वीजा मिलने पर देने की बात तय हुई। 20 अगस्त को मंसूर को एक अंग्रेजी और अरबी में लिखा हुआ प्रिंटेड वीजा देते हुए आरोपी ने बकाया पैसे की मांग की। लेकिन ऑनलाइन जांच में वीजा फर्जी निकला। इस पर अंग्रेजी में बिट्टू अंसारी की फोटो लगाकर नाम और जनपद कुशीनगर लिखा हुआ है, जबकि अरबी में किसी शोएब के नाम का जिक्र है। शोएब का पता भी बिहार का है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मंसूर ने एतराज जताते हुए पैसा और पासपोर्ट देने की मांग की तो आरोपी आनाकानी करने लगा। इससे परेशान होकर मंसूर ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है कि वीजा कहां से आया है? इसके पीछे कौन हैं? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें