फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटहां थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की फर्जी कहानी का हुआ खुलासा
विज्ञापन

15 दिन पूर्व युवक ने झूठी कहानी रची थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। लूट की झूठी सूचना देकर परेशान करने वाले युवक की असलियत सामने आ गई है। पुलिस की कॉल डिटेल, लोगों से पूछताछ समेत कई बिंदुओं पर जांच की तो खुद ही कहानी रचने वाले युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जटहां बाजार थानाक्षेत्र में 15 दिन पूर्व नंदलाल छपरा निवासी मोहम्मद कैफ मंसाछापर में संचालित सहज विकास निधि के मालिक अनिल श्रीवास्तव के यहां वसूली का कार्य करता था। उसे टेंपो खरीदने के लिए रकम की जरूरत थी। दस अगस्त को भी वसूली के लिए गया था। रात में मोहम्मद कैफ ने झूठी कहानी रची और वसूली किए गए रुपये को खुद हड़प करने की नीयत से मालिक को लूट की झूठी सूचना दी। उसने बताया कि वापस आते समय रास्ते चार बदमाशों ने मारपीट कर रुपये लूट लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। एसओ नंदा प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को लूट के मामले का खुलासा कर दिया। एसओ ने बताया कि मोहम्मद कैफ ने पैसे हड़पने की नीयत से झूठी कहानी बनाई था। मामले का खुलासा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें